top of page

पत्रकार याग्निक से 5 करोड़ की मांग व दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दे रही थी सलोनी, केस दर्ज

Writer's picture: Anupam DubeyAnupam Dubey

पत्रकार याग्निक से 5 करोड़ की मांग व् दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दे रही थी सलोनी, केस दर्ज

वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को महिला पत्रकार सलोनी अरोरा के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का केस दर्ज किया। आरोप है कि नौकरी से निकाले जाने के बाद सलोनी उनसे पांच करोड़ रुपए की मांग कर रही थी। रुपए नहीं देने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। पुलिस ने उसकी तलाश में इंदौर, रतलाम और नीमच में छापे भी मारे, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। 12 जुलाई की रात को पत्रकार कल्पेश याज्ञनिक ने बिल्ंिडग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। परिवार ने उनका पोस्टमॉर्टम कराया था।

जांच में आया था कि घटना के कुछ दिन पहले याज्ञनिक ने एडीजी से मिलकर शिकायत की थी। इसमें सलोनी अरोरा द्वारा उन्हें परेशान किए जाने व झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का जिक्र था। ज्ञायनिक ने अपने आवेदन के जरिए कहा था कि उनके खिलाफ शिकायत आने पर उनका पक्ष भी सुना जाए। ये शिकायत उनकी आखिरी स्टेटमेंट था। कई पन्नो की शिकायत में याज्ञनिक ने सलोनी द्वारा की जा रही हरकतो का जिक्र किया था। इसमें लिखा था कि नौकरी से निकाले जाने को लेकर वह नाराज थी। वापस नौकरी पर रखने व उस दौरान की पूरी सैलरी वह मांग रही थी। नौकरी पर नहीं रखने की स्थिति में वह पांच करोड़ रुपए की मांग याज्ञनिक से कर रही थी। रुपए नहीं देने पर रेप केस में फंसाने की धमकी देती। फोन पर बातचीत के ऑडियो को वह सोशल मीडिया के साथ यूट्यूब पर पोस्ट कर देती। इसको लेकर कई लोगो को उसने ट्वीट भी किए थे। इन्ही सब के चलते काफी समय से याज्ञनिक परेशान चल रहे थे। बताया जा रहा है कि करीब ११ साल से सलोनी उन्हें परेशान कर रही थी।

इन धाराओं में केस दर्ज

एएसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मर्ग जांच पर से सलोनी अरोरा के खिलाफ शुक्रवार को एमआईजी पुलिस ने धारा 503 (फोन पर धमकी देने), 386 (रुपए के लिए अड़ीबाजी), ६७ ए आईटी एक्ट (सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल करने), 306 (आत्महत्या के लिए प्रेरित करना) में केस दर्ज किया है। सलोनी की पुलिस तलाश कर रही है। मामले की जांच में अन्य जिसकी भूमिका आएंगी उसे भी आरोपित बनाया जाएगा।

तीन जगह एक साथ छापा

एसपी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि शुक्रवाल सुबह 5 बजे मामले में केस दर्ज कर लिया गया। आरोपित सलोनी मुंबई में रहती है। नीमच में उसका परिवार रहता है साथ ही रतलाम में उसकी बहन की शादी रेलवे अधिकारी से हुई है। तीनो ही जगह शुक्रवार सुबह ६ बजे पुलिस टीमो ने एक साथ छापा मारा। नीमच व रतलाम में परिवार ने उसके बारें में कोई जानकारी नहीं दी साथ ही मुंबई स्थित घर पर ताला लगा मिला। सलोनी की तलाश के लिए हर संभव कोशिश पुलिस कर रही है।

Source, here.

0 comments

Talk to our volunteer on our #Helpline

8882-498-498

Single Helpline Number For Men In Distress In India

Join our mailing list!  Stay up-to-date on upcoming projects, offers & events.

Thanks for subscribing! Welcome to Daaman!

  • Follow Daaman on Facebook
  • Follow Daaman on Twitter

©2018-2020 Daaman Welfare Society & Trust.

All rights reserved.

Beware, anyone can be a victim of gender bias in society and laws! 

Don't wait: Schedule a conversation with a trusted, experienced Men's Rights Activist to find out how only awareness is the key to fight and remove prevailing gender bias against men in society.
bottom of page